अम्बिकापुर 10 सितम्बर 2020/ मेडिकल कालेज के संयुक्त संचालक एवं अधीक्षक ने बताया है कि अम्बिकापुर के सांई कॉलेज के 60 वर्षीय पुरूष, बिलासपुर चौक के 75 वर्षीय महिला, 40 महिला, गंगापुर के 34 वर्षीय पुरूष, पार्वतीपुर के 55 वर्षीय पुरूष, प्रतापपुर के 34 वर्षीय पुरूष, वाड्रफनगर के 39 वर्षीय पुरूष, 27 वर्षीय महिला, 4 वर्षीय बालिका, 6 वर्षीय बालक तथा सूरजपुर निवासी 44 वर्षीय पुरूष को 5 दिन के हॉस्पिटलाईजेशन होने के उपरांत लक्षण रहित पाए जाने पर आज डिस्जार्च कर दिया गया है। कोविड अस्पताल अम्बिकापुर में 10 सितम्बर की स्थिति में 64 मरीज भर्ती हैं जिनका ईलाज जारी है। भर्ती मरीजों में सरगुजा जिले के 53, कोरिया जिले के 04, सूरजपुर जिले के 06, बलरामपुर जिले के 01 मरीज हैं जिसमें 27 महिला, 33 पुरुष, 02 बालक और 02 बालिका शामिल हैं। अब तक कोविड अस्पताल में कुल 682 कोरोना मरीज भर्ती किये गए हैं जिनमें से 618 मरीज पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर घर वापस लौट गए हैं तथा 11 मरीज को रिफर, 12 मरीज स्थानांतरित और 7 व्यक्ति की मृत्यु हुई है।
कोविड-19 वार्ड में भर्ती 30 मरीज माईल्ड सिम्पटम हैं। श्वास लेने में तकलीफ के कारण कुल 10 मरीजों को आईसीयू में रखा गया है एवं 10 अन्य मरीजों को समय-समय पर ऑक्सीजन दिया जा रहा है। बाकी सभी मरीज एसिम्पटोमेटिक हैं। भर्ती 2 मरीज को उच्च रक्तचाप, 02 मरीज को हाईपोथायराडिज्म, 03 मरीज को मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप, 03 मरीज गर्भवती तथा 03 मरीजों को मधुमेह की बीमारी है। चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा मरीजों की सतत् निगरानी कर उपचार किया जा रहा है। मरीजों का बीपी पल्स एवं ऑक्सीजन सेचूरेशन एवं अन्य वाईटल्स सामान्य है।






