अम्बिकापुर 11 सितम्बर 2020/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की महत्वाकांक्षी योजना गोधन न्याय योजना के तहत गोठानो में गोबर की ऑनलाइन खरीदी गोधन न्याय योजना एप्प के माध्यम से प्रारम्भ हो गई है। गोबर विक्रेता अपने एंड्राइड मोबाइल में इस एप्प को डाउनलोड कर विक्रय की गई गबर की मात्रा तथा राशि जान सकते हैं। इसके माध्यम से तत्काल गोबर खरीदी या बिक्री की मात्रा और राशि एप्प में ऑनलाइन दर्ज हो जाती है। इसप्रकार अब मोबाइल में ही गोबर विक्रेताओं को गोबर विक्रय की पूरी जानकारी मिल रही है।
    जनपद पंचायत लुण्ड्रा के अंतर्गत ग्राम पंचायत लमगांव में भी गोबर खरीदी को ऑनलाइन दर्ज किया जा रहा है। गांव के ही श्रीमती बीना कौशिक ने 4 क्विंटल तथा श्रीमती हीरामनी ने शुक्रवार को 3 क्विंटल 23 किलोग्राम गोबर बेचा। ऑनलाइन एंट्री के पश्चात उनके एप्प में राशि 400 तथा 646 रुपये जमा दिखाने लगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here