अम्बिकापुर 30 सितम्बर 2020/ संयुक्त संचालक एवं मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक ने बताया है कि अम्बिकापुर नगर निगम अंतर्गत अम्बिकापुर के 60 वर्षीय पुरुष, 51 वर्षीय पुरुष, 60 वर्षीय पुरुष एवं सीतापुर के 30 वर्षीय पुरुष को 5 दिन के हॉस्पिटलाईजेशन होने के उपरांत लक्षण रहित पाए जाने पर आज डिस्जार्च कर दिया गया है। कोविड अस्पताल अम्बिकापुर में 30 सितम्बर की स्थिति में 69 मरीज भर्ती हैं जिनका ईलाज जारी है। भर्ती मरीजों में सरगुजा जिले के 51, कोरिया जिले के 08, जशपुर जिले के 03, सूरजपुर जिले के 06 तथा बलरामपुर जिले के 01 मरीज हैं जिसमें 13 महिला, 53 पुरुष, 02 बालिका और 01 बालक शामिल हैं। अब तक कोविड अस्पताल में कुल 877 कोरोना मरीज भर्ती किये गए हैं जिनमें से 807 मरीज पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर घर वापस लौट गए है। कोविड-19 वार्ड में भर्ती 38 मरीजों को सिम्पटम हैं। श्वास लेने में तकलीफ के कारण कुल 06 मरीजों को आईसीयू में रखा गया है एवं 15 अन्य मरीजों को समय-समय पर ऑक्सीजन दिया जा रहा है। बाकी सभी मरीज एसिम्पटोमेटिक या माईल्ड सिम्पटोमेटिक हैं। भर्ती 08 मरीज को उच्च रक्तचाप, 05 मरीज को मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप तथा 05 मरीजों को मधुमेह की बीमारी है। चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा मरीजों की सतत् निगरानी कर उपचार किया जा रहा है। मरीजों का बीपी पल्स एवं ऑक्सीजन सेचूरेशन एवं अन्य वाईटल्स सामान्य है।






