अम्बिकापुर 11 अक्टूबर 2020/ संयुक्त संचालक एवं मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक ने बताया है कि अम्बिकापुर नगर निगम अंतर्गत अम्बिकापुर के 60 वर्षीय पुरूष, 21 वर्षीय पुरूष, जशपुर के 28 वर्षीय महिला, 50 वर्षीय महिला तथा बतौली के 42 वर्षीय पुरूष को 5 दिन के हॉस्पिटलाईजेशन होने के उपरांत लक्षण रहित पाए जाने पर आज डिस्जार्च कर दिया गया है। कोविड अस्पताल अम्बिकापुर में 11 अक्टूबर की स्थिति में 51 मरीज भर्ती हैं जिनका ईलाज जारी है। सरगुजा जिले के 35, कोरिया जिले के 05, जशपुर जिले के 03, बलरामपुर जिले के 03, सूरजपुर जिले के 5 मरीज शामिल हैं।
कोविड-19 वार्ड में भर्ती 27 मरीजों को सिम्पटम हैं। श्वास लेने में तकलीफ के कारण कुल 09 मरीजों को आईसीयू में रखा गया है एवं 08 अन्य मरीजों को समय-समय पर ऑक्सीजन दिया जा रहा है। बाकी सभी मरीज एसिम्पटोमेटिक या माईल्ड सिम्पटोमेटिक हैं। भर्ती 08 मरीज को उच्च रक्तचाप, 06 मरीज को मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप तथा 7 मरीजों को मधुमेह की बीमारी है। चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा मरीजों की सतत् निगरानी कर उपचार किया जा रहा है। मरीजों का बीपी पल्स एवं ऑक्सीजन सेचूरेशन एवं अन्य वाईटल्स सामान्य है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here