अम्बिकापुर 16 अक्टूबर 2020/ कलेक्टर श्री संजीव  कुमार झा के निर्देशानुसार गोठानों को आजीविका केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। बिहान के मार्गदर्शन में स्व सहायता समूह की दीदियों के द्वारा गोठानो में दीपावली के लिए गोबर से आकर्षक एवं सुंदर दीये बनाये जा रहे हैं। इन दीयो को दीपावली में विक्रय कर महिलाओं को आय प्राप्त होगी।
      गोधन न्याय योजना के जिला नोडल अधिकारी श्री यशपाल प्रेक्षा ने बताया कि जिले में 17 स्व सहायता समूहों के 74 महिलाओं द्वारा दीया निर्माण का कार्य किया जा रहा है। वर्तमान में 1 हजार 650 गोबर के दीये बना लिए गए हैं। जिले में गोबर के दीयों की प्रतिदिन उत्पादन क्षमता 2 हजार 800 है। 10 नवम्बर 2020 तक 81 हजार 200 दीये बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here