अम्बिकापुर 21 अक्टूबर 2020/ गोधन न्याय योजना के तहत 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक गोठानों में बेचे गए गोबर की राशि 10 लाख 85 हजार 794 रूपए का भुगतान 20 अक्टूबर 2020 को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के द्वारा ऑनलाईन माध्यम से गोबर विक्रेता, किसानों तथा गौपालकों के खाते में हस्तांतरित किया गया।
गोधन न्याय योजना के जिला नोडल अधिकारी श्री यशपाल प्रेक्षा ने बताया कि 20 जुलाई से 15 अक्टूबर 2020 तक कुल 153 गौठानों में 5 हजार 739 पशुपालकों का पंजीयन किया गया है। 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2020 तक कुल 5 हजार 428 क्विंटल गोबर खरीदा गया जिसमें ग्रामीण गौठानों में 1740.60 क्विंटल तथा निगम गौठानों में 3698.92 क्विंटल शामिल हैं।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की महत्वकांक्षी योजना गोधन न्याय योजना से किसानो तथा पशुपालकों की आर्थिक समृद्धि का रास्ता खुल गया है। गोबर को एकत्र कर गौठान में बेचने की सुविधा से पशुपालक खुश हैं। उनके लिए अतिरिक्त आय का जरिया बन गया है। गोधन न्याय योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिला है जिससे उनकी क्रय शक्ति क्षमता का विकास हुआ है।






