अम्बिकापुर 25 अक्टूबर 2020/ संयुक्त संचालक एवं मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक ने बताया है कि अम्बिकापुर ब्रह्मरोड निवासी 19 वर्षीय पुरुष, बौरीपारा के 30 वर्षीय पुरुष, मायापुर के 50 वर्षीय पुरूष, 50 वर्षीय महिला, 65 वर्षीय महिला, सेंट्रल जेल के 42 वर्षीय पुरुष, कोरिया जिले के 50 वर्षीय पुरुष तथा जशपुर जिले के 50 वर्षीय पुरुष को 5 दिन के हॉस्पिटलाईजेशन होने के उपरांत लक्षण रहित पाए जाने पर आज डिस्जार्च कर दिया गया है। कोविड अस्पताल अम्बिकापुर में 25 अक्टूबर की स्थिति में 23 मरीज भर्ती हैं जिनका ईलाज जारी है। इनमे सरगुजा जिले के 16, जशपुर जिले के 02, बलरामपुर जिले के 02, कोरिया जिले के 01 तथा सूरजपुर जिले के 02 मरीज शामिल हैं।कोविड-19 वार्ड में भर्ती 15 मरीजों को सिम्पटम हैं। श्वास लेने में तकलीफ के कारण कुल 09 मरीजों को आई.सी.यू. में रखा गया है एवं 05 अन्य मरीजों को समय-समय पर ऑक्सीजन दिया जा रहा है। बाकी सभी मरीज एसिम्पटोमेटिक या माईल्ड सिम्पटोमेटिक हैं। भर्ती 04 मरीज को उच्च रक्तचाप, 06 मरीज को मधुमेह एवं रक्तचाप, 1 मरीज को सिजीरियन आपरेशन तथा 4 मरीजों को मधुमेह की बीमारी है। चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा मरीजों की सतत् निगरानी कर उपचार किया जा रहा है। मरीजों का बी.पी.पल्स एवं ऑक्सीजन सेचूरेशन एवं अन्य वाईटल्स सामान्य है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here