
कोरबा से अंबिकापुर नई रेल लाइन के लिए फाइनल सर्वे को रेल मंत्रालय से मंजूरी दी गई है, जिसके तहत कोरबा से अंबिकापुर (180 किमी) नई रेल लाइन निर्माण के लिए फाइनल सर्वे व डीपीआर तैयार करने हेतु रेल मंत्रालय द्वारा 16.75 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है । इसमें गढ़चिरौली से बचेली (व्हाया-बीजापुर) नई रेल लाइन निर्माण का फाइनल लोकेशन सर्वे भी शामिल है।





