अंम्बिकापुर- बड़ा सपना कड़ी मेहनत और ईमानदारी से मिली कामयाबी बालाजी प्रेजेंटस के बैनर तले आईकॉनिक फेस ऑफ छत्तीसगढ़ 2025 का भव्य आयोजन अंम्बिकापुर में संपन्न हुए इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश के शहरों से लगभग 50 से 55 प्रतिभागी भाग लिए 15 दिनों से ऑनलाइन चल रहे इस प्रतियोगिता का फाइनल आयोजन हरि मंगलम होटल में हुआ जिसमें तीन चरण के इस कड़े मुकाबले में श्रेया ने बढ़त बनाते हुए आइकॉनिक फेस ऑफ छत्तीसगढ़ 2025 के विनर का खिताब अपने नाम कर मिस टीन छत्तीसगढ़ बनने का गौरव हासिल किया साथ ही प्रेम नगर के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया श्रेया ने बताया नए चुनौतियों को स्वीकार करने की इच्छा से इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर श्रेया ने साबित कर दिया की कुछ कर गुजरने का जुनून और कठिन परिश्रम से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है आत्मविश्वास की ताकत हमें लाइफ में कड़े से कड़े चैलेंज का सामना करने और सक्सेस की और बढ़ने में मदद करती है। बैडमिंटन और ताइक्वांडो में रुचि रखने वाली श्रेया प्रेम नगर के निवासी प्रवीण दास की पुत्री है वे अपनी सफलता का श्रेय श्रीमती रेखा मैम, मिस चेतना मैम, मिस अंशिका मैम, मिस गुंजन मैम , मिस्टर राहुल सर, मिस्टर छवि सर , और अपने माता-पिता को दिया इस आयोजन के मुख्य अतिथि शैलेंद्र प्रताप सिंह , मिस माही मैम राहुल अग्रहरि, मनीष सिंह,थे मुख्य आयोजक श्री प्रदीप सिंह, श्रीमती रेखा सिंह कोरबा और रायपुर से आए अतिथियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here