अम्बिकापुर 10 सितम्बर 2020/ जिला सर्विलेंस अधिकारी ने बताया है कि सरगुजा जिले में 10 सितंबर को 35 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है। इनमे अम्बिकापुर के दत्ताकॉलोनी, बौरीपारा, चिताबाहार एवं बतौली के 2-2, अम्बिकापुर के 6, गांधीनगर के 4, कम्पनी बाजार के 3, कतकालो, बरगीडीह, सुभाषनगर, भगवानपुर, मनेन्द्रगढ़ रोड़, चोपड़ापारा, आईटीआई कालोनी, केदारपुर, बंगाली पारा, बनारस रोड, ब्रम्ह रोड, एसबीआई शाखा, नवानगर एवं नमनाकला के 1-1 मरीज शामिल है। 09 सितम्बर 2020 को रात्रि के 11 कोरोना मरीज की पुष्टि हुई थी। इस प्रकार दो दिन में 46 पॉजिटिव मरीज मिले। 10 सितम्बर 2020 को 99 संदिग्धों का आरटीपीसीआर, 103 संदिग्धों का ट्रू नॉट एवं 320 संदिग्धों का एंटीजन जांच हेतु सैम्पल लिया गया है। कुल बेड की संख्या 384 है जिसमें से 245 बेड रिक्त हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here