अम्बिकापुर 11 सितम्बर 2020/ प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ आलोक शुक्ला ने गुरुवार को शासन की महत्वाकांक्षी योजना “पढई तुंहर दुआर“ के अंतर्गत सीतापुर के मोहल्ला क्लास माध्यमिक शाला ढेलसरा और माध्यमिक शाला आदर्श नगर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बच्चों की सक्रियता एवं बहुगतिविधियों को देख प्रभावित हुए। टीएलएम पोर्टफोलियो निरीक्षण के दौरान बच्चों के कार्य और पोर्टफोलियो चेक करने के निवेदन ने उन्होंने कहा-बहुत प्रभावित हूं, कुछ नहीं पूछना। बच्चों की पीठ थपथपा बोल उठे बहुत खुश कर दिया तुम लोगों ने। मोहल्ला क्लास में प्रवेश के साथ ही कुमारी संगम और मलिका के द्वारा स्वागत गान के साथ स्वागत ,सभी अतिथियों का हैंड सेनेटाइज करने के बाद सभी बच्चों ने “मोहल्ला -पारा आएंगे,अफलातून बन जाएंगे“ गीत से अधिकारियों का मन मोह लिया। मिस्डकाल सेंटर पर ब्लॉक में मिस्डकॉल संचालित कर रही शिक्षिका अनिता तिवारी से योजना की सफलता पर चर्चा की। शिक्षिका अनीता तिवारी ने बताया 4 अगस्त से सीतापुर ब्लाक में मिस्डकॉल संचालित है जो बहुत कारगर सिद्ध हो रहा है। आज दिनांक तक लगभग 211 मिस्ड कॉल प्राप्त हुए हैं जिनका समाधान किया गया है।अगले ही पल मुखौटा अभिनय के साथ “बारिश कैसे मिली“ कहानी की जीवंत प्रस्तुति पर और प्लास्टिक डब्बे से बारिश की बौछार देख टीम ने ताली बजा बच्चों का मनोबल बढाया।
इस दौरान कलेक्टर संजीव झा, जिला पंचायत सीईओ कुलदीप शर्मा, सहायक कलेक्टर श्री विश्वदीप, संयुक्त संयुक्त संचालक शिक्षा श्री के कुमार, डीईओ श्री आईपीगुप्ता, डीएमसी डॉक्टर संजय सिंह ,एपीसी रवि शंकर तिवारी, बीईओ मिथिलेश सिंह उपस्थित रहे।






