अम्बिकापुर 29 सितम्बर 2020/ कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के निर्देश पर नगर निगम क्षेत्र में संचालित दुकानों में कोरोना संक्रमण के बचाव हेतु निर्धारित नियमों का नगर निगम द्वारा सख्ती से पालन कराया जा रहा है। लॉकडाउन समाप्त होने के पहले दिन ही आज नगर निगम के निगरानी दलो ने शाम 7 बजे के बाद भी दुकान संचालित करने पर प्रथम चेतवानी में रुप में 100-100 रूपए का अर्थदण्ड लगाया जा रहा है। निगम आयुक्त श्री हरेश मांडवी ने बताया कि नगर निगम टीम के द्वारा मरीन ड्राइव के पास स्थित मटन मार्केट में एक दुकान, प्रिंस फैंसी स्टोर तथा देवीगंज रोड स्थित सुहाग भंडार के संचालक से 100- 100 रुपए अर्थदंड लगाया गया है। इस दौरान दुकानों में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन नहीं करने वालों पर भी कार्यवाही की जा रही है।






