अम्बिकापुर 30 सितम्बर 2020/ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा सरगुजा जिले के वनवासियों को वन अधिकार अधिनियम के तहत 141 वन अधिकार पत्र वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से आयोजित समारोह में प्रदान किये जाएंगे। वन मण्डलाधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार सरगुजा वन मण्डल अंगर्तत 14 सामुदायिक वन संसाधन अधिकार एवं 127 सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्र तैयार किया गया है जिसे 2 अक्टूबर को सम्बंधित समुदाय को प्रदान किया जाएगा। वितरित किए जाने वाले सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्र का कुल क्षेत्रफल 9571.448 हेक्टेयर तथा सामुदायिक वन अधिकार पत्र का कुल क्षेत्रफल 1558.196 हेक्टेयर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here