अम्बिकापुर 30 सितम्बर 2020/ कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के द्वारा नगर निगम क्षेत्र अम्बिकापुर अंतर्गत कोविड़-19 संक्रमण को रोकने के उपायो को सख्ती से लागू कराने एवं लापरवाही बरतने वालों पर कार्यवाही हेतु जोनवार दल का गठन किया गया है। संबंधित टीम को अपने क्षेत्र अंतर्गत कोविड़-19 संक्रमण को रोकने के उपायों पर लापरवाही बरतने वालो, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वालों तथा मास्क नहीं लगाने वालों पर कार्यवाही करेंगे। संबंधित क्षेत्र के टीम सदस्य कंटेनमेंट जोन में अनावश्यक रूप से घूमने वाले व्यक्तियों पर कार्यवाही करेंगे। रेस्टोरेंट, होटल, चौपटी एवं ठेला को रात्रि 9 बजे तक अन्य दुकानों को सायं 7 बजे तक बंद कराना सुनिश्चित करेंगे। टीम के सदस्यों को कोविड़-19 के संक्रमण को रोकने के उपाए नहीं करने वालों पर जुर्माना वसूल करने का अधिकार होगा।
जारी आदेशानुसार जोन क्रमांक 1 गांधीनगर बाजार क्षेत्र, वार्ड क्रमांक 1 से 6 एवं 9 के प्रभारी अधिकारी नायब तहसीलदार भूषण मण्डावी तथा सदस्य राजस्व निरीक्षक श्री राहुल सिंह, पटवारी उत्तम गुप्ता, जोन क्रमांक 2 प्रतीक्षा बस स्टैण्ड, वार्ड क्रमांक 13,14,42,46 एवं 47 के प्रभारी अधिकारी सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख श्री पी.आर अनंत तथा सदस्य राजस्व निरीक्षक श्री गंगा प्रसाद मिश्रा, पटवारी मनोज सिंह, जोन क्रमांक 3 कला केन्द्र मैदान, वार्ड क्रमांक 12 एवं 25 के प्रभारी अधिकारी सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख श्री शशिकांत दुबे तथा सदस्य राजस्व निरीक्षक श्री अखिलेश कुमार सिंह, पटवारी श्री गोपाल सोनी, जोन क्रमांक 4 गुदरी बाजार क्षेत्र, वार्ड क्रमांक 15,26 एवं 27 के प्रभारी अधिकारी सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख श्री जी.पी. दिनकर तथा सदस्य राजस्व निरीक्षक श्री अजय गुप्ता, पटवारी श्री कमल किशोर तिवारी, जोन क्रमांक 5 ब्रम्ह रोड, वार्ड क्रमांक 32एवं 34 के प्रभारी अधिकारी सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख श्री विष्णु गुप्ता तथा सदस्य राजस्व निरीक्षक श्री विश्वनाथ तिवारी, पटवारी श्री गणेश मिश्रा, जोन क्रमांक 6 मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय क्षेत्र, वार्ड क्रमांक 38,43 एवं 44 के प्रभारी अधिकारी नायब तहसीलदार श्री अजाज हाशमी तथा सदस्य राजस्व निरीक्षक श्री नरेश कुमार मौर्य, पटवारी श्री शंभु गुप्ता, जोन क्रमांक 7 सदर रोड क्षेत्र, वार्ड क्रमांक 33 एवं 37 के प्रभारी अधिकारी नायब तहसीलदार श्री किशोर वर्मा तथा सदस्य राजस्व निरीक्षक श्री आशीष गुहा, पटवारी श्री सतीश विनय एक्का, जोन क्रमांक 8 महामाया रोड, वार्ड क्रमांक 35, 36 एवं 39 के प्रभारी अधिकारी नायब तहसीलदार श्री कोमल साहू तथा सदस्य राजस्व निरीक्षक श्री नारायण सिंह, पटवारी श्री त्रिभुवन सिंह, जोन क्रमांक 9 खरसिया रोड क्षेत्र, वार्ड क्रमांक 41 एवं 45 के प्रभारी अधिकारी सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख श्री एम बड़ा तथा सदस्य राजस्व निरीक्षक श्री संजय शर्मा, पटवारी श्री अरविन्द द्विवेदी, जोन क्रमांक 10 चौपाटी एवं जोड़ा पिपल क्षेत्र, वार्ड क्रमांक 16 एवं 10 के प्रभारी अधिकारी सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख श्री तेजु प्रसाद यादव तथा सदस्य राजस्व निरीक्षक श्री विजय श्रीवास्तव, पटवारी श्री कन्नीलाल बेक शामिल हैं।






