अम्बिकापुर 1 अक्टूबर 2020/ जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मार्यादित अम्बिकापुर द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सफाई कामगार, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग की योजनाओं में वर्ष 2020-21 में प्राप्त लक्ष्य अनुसार हितग्राहियों से प्राप्त आवेदन पत्रों के चयन हेतु जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक 7 अक्टूबर 2020 को दोपहर 12 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित की गई है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एसके तिग्गा ने संबंधित अधिकारियों को समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया है।






