अम्बिकापुर 15 अक्टूबर 2020/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग की महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य करने वाली राज्य की एक महिला एवं अशासकीय संस्था को प्रतिवर्ष मिनीमाता सम्मान प्रदान किया जाता है। इसके अंतर्गत एक महिला संस्था को दो लाख रूपए की पुरस्कार राशि तथा प्रशस्ति पट्टिका प्रदान की जाती है। इस पुरस्कार के लिए इच्छुक महिला संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित किया गया है। यह आवेदन 18 अक्टूबर 2020 तक महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी को आवेदन प्रस्तुत किया जा सकता है। पुरस्कार के संबंध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन दिवस में कार्यालयीन समय पर महिला बाल विकास कार्यालय में सम्पर्क कर प्राप्त किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here