अम्बिकापुर 19 अक्टूबर 2020/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री संजीव कुमार झा के द्वारा मरीजो की संख्या में वृद्धि को देखते हुते हुए महाराजा अग्रसेन सेवा समिति द्वारा संचालित श्री अग्रसेन सेवा सदन जिला चिकित्सा परिसर दर्रीपारा अम्बिकापुर को एपिडेमिक डिसीजेस एक्ट 1897 यथा संशोधित 2020 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए चिकित्सकीय उपयोग हेतु अधिग्रहित किया गया है। आगामी आदेश पर्यन्त श्री अग्रसेन सेवा सदन की देख-रेख एवं संपूर्ण व्यवस्था अनुविभागीय राजस्व अम्बिकापुर को सौंपा गया है।  उल्लेखनीय है कि सरगुजा जिले में अब तक 3 हजार 721 से अधिक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हो चुकी है तथा प्रतिदिन लगभग 50 पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं। जिला मुख्यालय सरगुजा में विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय भवनों को आईसोलेशन वार्ड बनाए जाने हेतु अधिग्रहित किया जा चुका है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here