अम्बिकापुर 21 अक्टूबर 2020/ जिले के विकासखण्ड अम्बिकापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत सकालो, लखनपुर के ग्राम पंचायत कटिंदा तथा बतौली के ग्राम चिरगा को महात्मा गांधी नरेगा के अंतर्गत मॉडल पंचायत के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए चयनित ग्राम पंचायतों के सचिव, तकनीकी सहायक तथा रोजगार सहायकों की दो दिवसीय गुड गवर्नेस इनीशिएटिव्ह के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के प्रथम दिवस आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में मॉडल ग्राम पंचायत विकसित करने पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में नोडल अधिकारी द्वारा मनरेगा अंतर्गत निर्माण कार्यों में नस्ती संधारण, जॉब कार्ड संधारण, नागरिक सूचना पटल, 7 विभिन्न प्रकार के पंजियों को तैयार करने एवं अद्यतन करने के संबंध में विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। राज्य से प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुसार कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा हैं। गुड गवर्नेस इनीशिएटिव्ह मॉडल ग्राम पंचायत हेतु 5 चरणों में चरणबद्ध कार्य किए जाएंगे जिससे ग्राम पंचायतों का रिकार्ड एवं फिल्ड वर्क व्यवस्थित हो सके। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here