बलरामपुर। विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों की लापरवाही से जिले 6 000 शिक्षकों के वेतन का भुगतान लंबित। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन बलरामपुर के जिलाध्यक्ष ने बताया कि मामला विभाग के सेवानिवृत्त शिक्षकों के प्रकरण का निपटारा नहीं होने के कारण O.P.S.(E.W.S.) प्रकरणों की वजह से जिले में पदस्थ शिक्षको का माह अगस्त 2024 का वेतन प्रतिबंधित कर दिया गया है। यह की उक्त प्रकरणों के समाधान के लिए संबंधित विभाग प्रमुख जिम्मेदार हैं। जिले भर में पदस्थ शिक्षको का वेतन प्रतिबंधित किया जाना कदापि उचित नहीं है। यह की कई शिक्षक भवन निर्माण/व्यक्तिगत ऋण के भार में है जिसके EMI में विलम्ब हो रहा है व आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन बलरामपुर के जिलाध्यक्ष पवन सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला कोषालय अधिकारी बलरामपुर से मुलाकात कर समस्या को संज्ञान में लेते हुए सभी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों के गहरी नाराजगी व्यक्त की एवं शीघ्र पेंशन प्रकरणों का निपटारा कर तत्काल वेतन भुगतान किया जावे अन्यथा पूरे विकासखण्ड में स्कूलों में तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
प्रतिनिधिमंडल में संतोष गुप्ता, श्याम गुप्ता, दिलहरण कश्यप, माधो प्रसाद यादव, चोखाराम देवांगन, खगेश्वर कश्यप, मुकेश पैंकरा, दिलीप गुप्ता, जोशी दास महंत, प्रदीप पैंकरा,ब्लासियुस लकड़ा,पवन पाटले, अमित चौरसिया, विनोद कुर्रे शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here