अम्बिकापुर: विगत दिनो अम्बिकापुर के चोपडापारा पेट्रोल पंप में काम करने वाली महिला कर्मचारी भारती टोप्पो की चाकू से मारने वाले हत्यारे यागेंद्र पैकरा को मुहल्ले में रहने वाले शिक्षक अरूण सिंह ने अपनी जान की परवाह न करते हुये दौडकर उस हत्यारे को पकडकर उसे पुलिस के हवाले किया। उनके इस साहसिक कार्य के लिये टीचर एसोसिएशन द्वारा जिला षिक्षा अधिकारी श्री दिनेश झा द्वारा षिक्षक अरूण सिह को शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राजेश घोष, राकेश दुबे,अमित सोनी, राजेश सिंह, नाजिम खान उपस्थित थे।






